Jhandutta Ghumarwin Sri Naina Deviji Bilaspur Election Results 2022 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव नतीजे आज घोषित हुए। विधानसभा की 68 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हुआ। इन सीटों पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। सुबह में सबसे पहले बैलेट पेपर के वोट गिने गए। बिलासपुर जिले में झंडुता, घुमारवीं, श्रीनैना देवी जी और बिलासपुर विधानसभा सीटें आती हैं। इन सभी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2022
Himachal Bilaspur Election Result : Full Results from Jhandutta Ghumarwin Bilaspur Sri Naina Deviji Bilaspur
| विधानसभा क्षेत्र | भाजपा उम्मीदवार | कांग्रेस उम्मीदवार | APP उम्मीदवार | कौन आगे |
| बिलासपुर | त्रिलोक जाम्वाल | बम्बर ठाकुर | अमर सिंह | |
| झंडुता | जीत राम कतवाल | प्रेम सिंह | विवेक कुमार | |
| घुमारवीं | राजिंदर गर्ग | राजेश धरमानी | राकेश कुमार चोपड़ा | |
| श्रीनैना देवी जी | रणधीर शर्मा | राम लाल ठाकुर | नरिंदर सिंह |
‘गोलगप्पों’ का लुत्फ उठाते नजर आए सीएम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने से एक दिन पहले बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यहां मशहूर रिज इलाके में ‘गोलगप्पों’’ का लुत्फ उठाते नजर आए। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक सचिव पवन राणा, पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा और शिमला (शहरी) से भाजपा उम्मीदवार संजय सूद भी थे। बाद में पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में ठाकुर ने कहा कि वह राज्य के लोगों का आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिन्होंने 12 नवंबर को मतदान वाले दिन बड़ी संख्या में वोट दिया। यह पूछने पर कि कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रही है, इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनाव लड़ा है और वह ऐसा दावा कर सकती है, ‘लेकिन हम शुरुआत से कह रहे हैं कि इस बार स्थिति अलग है।’
