सपा अब जनकल्याण नहीं, परिवार कल्याण की भूमिका में है बोले यूपी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 1, 2024, 09:35 PM IST

UP Politics: योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे जयवीर सिंह ने खास इंटरव्यू में कई चुनावी मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंत्री जयवीर सिंह बोले-'अखिलेश जी ने इस बार सैफई का पूरा खानदान उतार दिया है'
  • कहा-'2012 से 2017 तक लोगों ने सपा के गुंडों को झेला है'
  • कहा-'जयवीर सिंह भी एक कार्यकर्ता हैं। अपने दायित्व निर्वहन के लिए तैयार हैं'

UP Politics: सपा के गढ़ मैनपुरी में मात देने वाले मंत्री जयवीर सिंह ने सपा पर परिवारवाद को लेकर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि अब सपा जनकल्याण नहीं, परिवार कल्याण की भूमिका में है। योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे जयवीर सिंह से आईएएनएस ने विभिन्न चुनावी मुद्दों पर खुलकर बातचीत की है।

jaiveer singh

योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे जयवीर सिंह से खास बातचीत

सवाल-समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट में अखिलेश यादव की पत्नी चाचा और उनके चचेरे भाई मैदान में हैं और वो खुद उम्मीदवारी से दूर हैं। इसको कैसे देखते हैं आप ?

End of Feed