AAP विधायक सरनेम टिप्पणी मामले में शहजाद पूनावाला ने मांगी माफी, मनोज तिवारी ने भी खोल दिया था मोर्चा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 17, 2025, 05:04 PM IST

पूनावाला की टिप्पणी पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी नाराजगी जाहिर की थी और इसे पूर्वांचलियों का अपमान बताया था। उन्होंने इसके लिए माफी की मांग की थी।

Shehzad Poonawalla Apologises: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आप विधायक ऋतुराज झा के उपनाम के विवादास्पद संदर्भ के लिए शुक्रवार को माफी मांगी। टीवी चैनल पर बहस के दौरान पूनावाला की विवादित टिपपणी पर जबरदस्त सियासी हंगामा मचा था और खुद उनकी पार्टी बीजेपी में भी पूनावाला की खुलकर आलोचना हुई थी। इसके अलावा जेडीयू ने भी इसपर आपत्ति जताई थी जबकि आप ने बीजेपी को निशाने पर लेकर उसे मुश्किल में डाल दिया था। अब पूनावाला ने माफी मांगकर विवाद को शांत करने की कोशिश की है।

Shehzad Poonawalla

शहजाद पूनावाला ने मांगी माफी

पूनावाला ने पूर्वांचलियों से मांगी माफी

पूनावाला ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, मैं अपने सभी पूर्वांचली भाइयों और बहनों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं जिन्हें मेरे शब्दों से ठेस पहुंची है। मैं कोई सफाई नहीं देना चाहता। उत्तर प्रदेश और बिहार के मेहनतकश लोगों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है।

End of Feed