Jharkhand Election: नरम हो गए RJD के तेवर, बोले तेजस्वी- सीट बंटवारे पर सहमति, 6 उम्मीदवार घोषित

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबला है। इंडिया की ओर से झामुमो के हेमंत सोरेन सीएम हैं और सत्ता वापसी को लेकर दावे कर रहे हैं।

Jharkhand Election: झारखंड में सीट बंटवारे से नाराज होकर जो राजद, अकेले चुनाव लड़ने की बात कह रही थी, अब वो गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी। राजद नेता तेजस्वी यादव ने खुद गठबंधन की बात कही है। इसके अलावा राजद की ओर से झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए सूची भी जारी की गई है, जिसमें छह उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

jharkhand rjd seat

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन और राजद नेता तेजस्वी यादव

End of Feed