West Bengal Election 2026: प्रियंका-राहुल से ज्यादा ओवैसी की चर्चा का सच क्या? आखिर सियालदह की जनता का क्या है मूड; देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

West Bengal Election 2026: टाइम्स नाउ नवभारत की टीम 'बंगाल यात्रा' के इस खास एपिसोड में आज सियालदह पहुंची,जो पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार कहलाता है। यहां टाइम्स नाउ की टीम ने स्टेशन, बाजार और मेट्रो के आसपास मौजूद यात्रियों, कामकाजी लोगों और दुकानदारों से बातचीत कर यह समझने की कोशिश की कि आने वाले चुनावों को लेकर जनता का असली मूड क्या है।

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी तपिश बढ़ी हुई है। नेताओं और उनके समर्थकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच अहम मुकाबला देखा जा सकता है, जबकि कांग्रेस भी लगातार अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। इस बीच, टाइम्स नाउ नवभारत की पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बंगाल यात्रा जारी है। ऐसे में कार्यक्रम के मद्देनजर टाइम्स नाउ की टीम आज सियालदह विधानसभा सीट के सियालदह रेलवे स्टेशन वाले इलाके में पहुंची और ग्राउंड जीरो से जानने की कोशिश की कि जनता के मन में क्या चल रहा है? क्या टीएमसी और लेफ्ट-कांग्रेस का जादू बरकरार है या बीजेपी कोई बड़ा उलटफेर करने वाली है?

सियालदह से टाइम्स नाउ नवभारत की ग्राउंड रिपोर्ट।

सियालदह से टाइम्स नाउ नवभारत की ग्राउंड रिपोर्ट।

'दीदी' की वापसी या 'हड्डा-हड्डी' मुकाबला?

यहां जनता से बातचीत में पता चला कि मुकाबला एकतरफा नहीं, बल्कि बेहद कांटे का है। कई लोगों का स्पष्ट तौर पर मानना है कि ममता बनर्जी एक मजबूत चेहरा हैं और उनके सामने कोई दूसरा विकल्प नहीं है। बंगाल में 'दादा की नहीं, दीदी की चलेगी' और उन्हीं की सत्ता में वापसी होगी। वहीं, लोगों से बात करने पर ममता सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का असर भी ग्राउंड जीरो पर दिखा, जैसे 'युवा भारती' योजना के तहत युवाओं को मिलने वाला 1500 रुपये का भत्ता लोगों के खातों में पहुंच रहा है। जबकि कुछ लोग परिवर्तन की बात कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच ही मुकाबला होगा। टाइम्स नाउ नवभारत की एंकर श्वेता भट्टाचार्य ने सियालदह की जनता से बात कर एक ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की है, वो देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें।

End of Feed