Bihar Election: 'पिता लालू को जेल भेजें तेजस्वी...', बिहार चुनाव से ठीक पहले ऐसा क्यों बोले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

Bihar Election 2025: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजद (RJD) और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि “बिहार में आरजेडी अब कंफ्यूज और डिफ्यूज दोनों दिख रही है।” सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव जनवरी से लगातार घोषणाएं कर रहे हैं, कभी पुराना घोषणा पत्र जारी करते हैं तो कभी नया।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजद (RJD) और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि “बिहार में आरजेडी अब कंफ्यूज और डिफ्यूज दोनों दिख रही है।”

bihar election news (4)

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: ANI)

सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव जनवरी से लगातार घोषणाएं कर रहे हैं, कभी पुराना घोषणा पत्र जारी करते हैं तो कभी नया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “लालू यादव का परिवार लूट और भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है। अब हार के डर से ये लोग चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं।”

End of Feed