अखिलेश की नई रणनीति, विधायक पद छोड़कर दिल्ली की राजनीति में होंगे एक्टिव, मिले साफ संकेत

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव की कमान में चमत्कारिक वापसी कर राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया।

Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को चमत्कारिक जीत दिलाने वाले अखिलेश यादव अब नई रणनीति पर काम करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव विधायक पद छोड़ेंगे और दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होंगे। बताया जा रहा है कि शिवपाल यादव यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बन सकते हैं। इसके संकेत इस बात से भी मिल रहे हैं कि आज अखिलेश से मिलने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन पहुंचे। अखिलेश दिल्ली में ही डेरा जमाए हुए हैं।

अखिलेश की नई रणनीति, विधायक पद छोड़कर दिल्ली की राजनीति में होंगे एक्टिव, मिले साफ संकेत

अखिलेश बोले, जितनी उम्मीदें थीं उतनी सीटें नहीं जीत पाए

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, चुनाव अलग तरीके से होते हैं और सरकारें अलग तरीके से बनती हैं। सरकारें संख्या बल से बनती हैं। हमें जितनी सीटें जीतने की उम्मीद थी, हम जीत नहीं पाए, इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर यह देखा गया कि प्रशासन ने जानबूझकर उम्मीदवारों को हराया। फर्रुखाबाद इसका एक उदाहरण है, वहां का पूरा प्रशासन सरकार के लिए काम कर रहा था।

End of Feed