Rajasthan Election: कांग्रेस से पहले आ गई गहलोत की लिस्ट! प्रियंका गांधी के सामने ही कर दी उम्मीदवारों की 'घोषणा'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2023, 11:45 PM IST

Rajasthan Election: दौसा जिले में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की सभा के दौरान गहलोत ने जिले के सभी मौजूदा पार्टी विधायकों और निर्दलीय ओमप्रकाश हुड़ला को टिकट देने के संकेत दिए।

Rajasthan Election: राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन, लगता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आधिकारिक घोषणा से पहले ही कुछ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

rajasthan election congress list

राजस्थान में एक चुनावी सभा के दौरान अशोक गहलोत (AshokGehlot.Rajasthan)

प्रियंका गांधी की सभा के दौरान 'घोषणा'

दौसा जिले में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की सभा के दौरान गहलोत ने जिले के सभी मौजूदा पार्टी विधायकों और निर्दलीय ओमप्रकाश हुड़ला को टिकट देने के संकेत दिए। सीएम ने सिकराय से महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, लालसोट से स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा, दौसा से मुरारीलाल मीणा, बांदीकुई से जीआर. खटाणा और महुवा से निर्दलीय विधायक हुड़ला का नाम लेते हुए जनता से उन्हें दोबारा जिताने की अपील की।

End of Feed