Rajasthan Election: विद्याधर नगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार 'दीया कुमारी' क्या बीजेपी का सीएम फेस!

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 29, 2023, 09:58 PM IST

Diya Kumari Vidyadhar Nagar Election 2023 Profile: राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने विद्याधर नगर सीट विधानसभा सीट से दीया कुमारी को उतारा है वो राजसमंद संसदीय सीट सांसद हैं।

Rajasthan Diya Kumari Vidyadhar Nagar Election 2023 Profile: राजस्थान में इस बार बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है, गौर हो कि बीजेपी ने इस बार अपना CM फेस घोषित नहीं किया है, उसके लिए कई नामों की चर्चा है, उन्हीं में से एक हैं दीया कुमारी वो राजसमंद संसदीय सीट सांसद हैं और इस चुनाव में विद्याधर नगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बन चुनावी रण में उतरी हैं।

Diya Kumari Profile

दीया कुमारी इस चुनाव में विद्याधर नगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हैं

दीया कुमारी भारत में ब्रिटिश राज के दौरान जयपुर रियासत के अंतिम शासक महाराजा मान सिंह द्वितीय की पोती हैं, दीया कुमारी का जन्म 30 जनवरी 1971 को एक प्रतिष्ठित भारतीय सेना अधिकारी और होटल व्यवसायी भवानी सिंह और पद्मिनी देवी के घर हुआ था, वह राजसमंद संसदीय सीट से भारतीय संसद की सदस्य और भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं, नरेंद्र सिंह से शादी के बाद कुमारी के तीन बच्चे हैं पर दिसंबर 2018 में विवाह तलाक के साथ समाप्त हो गया।

End of Feed