Rajasthan Chunav: क्या बीजेपी के चक्रव्यूह में फंस गए गहलोत, जीत के लिए भगवा दल की मजबूत किलेबंदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2023, 04:43 PM IST

Rajasthan Election Bjp vs Congress: पॉलिटिकल पंडित इस बात का जिक्र कर रहे हैं कि चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है और इसी वजह है कि भाजपा का धारधार चुनावी अभियान।

Rajasthan Chunav News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मतदान का दिन करीब आ गया है। ऐसे में विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की सत्ता पर काबिज गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए चक्रव्यहू रचने में कामयाब होती नजर आ रही है। भाजपा विधानसभा चुनाव में हर हाल में जीत हासिल करना चाहती है और इसीलिए गहलोत सरकार को चौतरफा घेर रही है।

ASHOK GEHLOT

अशोक गहलोत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी नाराजगी की खबरें आ रही हैं

बीजेपी के शीर्ष नेता एक तरफ गहलोत सरकार पर रैलियों में हमलावर हो रहे हैं तो दूसरी तरफ पार्टी संगठन ग्राउंड से लेकर सोशल मीडिया तक पर पूरी मुस्तैदी से जुटा है। पार्टी के कार्यकर्ता बिना नींद की परवाह किए बूथ स्तर तक काम में जुटे हैं। चुनाव में भगवा दल ने गहलोत को चक्रव्यूह में फंसा दिया है और जीत के लिए मजबूत किलेबंदी कर ली है।

End of Feed