Rajasthan Election: भाजपा का अभेद किला है वसुंधरा राजे का गढ़ झालरापाटन, टूट जाते हैं सारे जतीय समीकरण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 29, 2023, 02:56 PM IST

Rajashthan vasundhara Raje Jhalrapatan Assembly Election 2023 Profile, Net Worth, Party Name: झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में कई जातियां हैं, लेकिन यहां वसुंधरा राजे का नाम सबसे आगे है। चुनाव में उनके उतरते ही सभी जातीय समीकरण टूट जाते हैं और उनके पक्ष में एकतरफा वोटिंग होती है। बीते 30 साल से यह सीट भाजपा के कब्जे में रही है।

Rajashthan vasundhara Raje Jhalrapatan Assembly Election 2023 Profile: राजस्थान की झालरापाटन विधानसभा सीट भाजपा का अभेद किला मानी जाती है। 2003 से ही यह सीट भाजपा के कब्जे में है। वजह हैं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर वसुंधरा राजे को इस सीट से मैदान में उतारा है। वह लगातार चार बार से इस सीट पर जीत हासिल करती हुई आ रही हैं, इस बार झालरापाटन से राजे पांचवी बार दम दिखाएंगी।

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे

कैसा रहा था 2018 का चुनाव

2018 में राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो झालरापाटन से भाजपा उम्मदीवार वसुंधरा राजे ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने 1,16,484 वोट हासिल किए थे। वहीं उनके प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह को 81,504 वोट मिले थे। इस तरह राजे ने 34,980 वोटों से शानदार जीत दर्ज की थी।

End of Feed