Rahul Gandhi Press Conference: बिहार चुनाव से एक दिन पहले राहुल गांधी फोड़ेंगे 'हाइड्रोजन बम', आज 12 बजे प्रेस कॉन्फेंस

Rahul Gandhi Press Conference: बिहार चुनाव से एक दिन पहले यानी बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी चुनाव से जुड़ा कुछ नया खुलासा कर सकते हैं। कांग्रेस इसे 'हाईड्रोजन बम' का नाम दे रही है। इससे पहले राहुल गांधी ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाकर चुनाव आयोग को घेरा है। बता दें कि गुरुवार को बिहार में पहले फेज का विधानसभा चुनाव होना है।

Rahul Gandhi Press Conference: बिहार चुनाव से एक दिन पहले यानी बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी चुनाव से जुड़ा कुछ नया खुलासा कर सकते हैं।

rahul gandhi news  (2)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।(फोटो सोर्स: PTI)

कांग्रेस इसे 'हाईड्रोजन बम' का नाम दे रही है। इससे पहले राहुल गांधी ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाकर चुनाव आयोग को घेरा है। बता दें कि गुरुवार को बिहार में पहले फेज का विधानसभा चुनाव होना है। बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को होना है। रिजल्ट 14 नवंबर को आएंगे।

End of Feed