जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए कांग्रेस की बड़ी तैयारी, श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, लेंगे तैयारियों का जायजा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राहुल गांधी श्रीनगर पहुंच गए हैं। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव तीन चरण में होंगे
  • 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होंगे
  • मतगणना चार अक्टूबर को होगी

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही कांग्रेस जमीनी स्तर पर एक्टिव नजर आ रही है। कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इसी के सिलसिले में बुधवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। यहां वो कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे और पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

rahul gandhi jammu kashmir visit.

जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे

End of Feed