'मोदी 3.0 में हो सकते हैं 4 बड़े बदलाव, राज्यों की वित्तीय स्वायत्तता में भी कटौती संभव', प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

Prashant Kishor Interview: प्रशांत किशोर ने कहा कि सबसे बड़ा बदलाव ईंधन (पेट्रोल-डीजल) को लेकर होगा। इसे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाया जा सकता है। यही नहीं, राज्यों की वित्तीय सरकारों को भी बड़े पैमाने पर सीमित किया जा सकता है।

Prashant Kishor Interview: चुनावी रणनीतिकार एवं राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि मोदी सरकार 3.0 में चार बड़े बदलाव कर सकती है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा बदलाव ईंधन (पेट्रोल-डीजल) को लेकर होगा। इसे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाया जा सकता है। यही नहीं, राज्यों की वित्तीय सरकारों को भी बड़े पैमाने पर सीमित किया जा सकता है। इसके अलावा किशोर ने कहा कि अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को और तेज करने के लिए मोदी सरकार संगठनात्मक एवं अभियानगत बदलाव भी कर सकती है।

prashant Kishor

मोदी सरकार तीसरे कार्यकाल में ले सकती है बड़े फैसले।

इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में पीके ने कहा, 'मेरा मानना है कि मोदी 3.0 सरकार की शुरुआत बड़े फैसलों से होगी। इस सरकार में केंद्र के संसाधन और ताकत बढ़ाने के लिए कई फैसले होंगे। राज्यों की वित्तीय आजादी में कटौती करने के प्रयास भी हो सकते हैं।'

End of Feed