'जो पत्थर पुलिस और फौज पर उठते थे, उन पत्थरों से नया जम्मू कश्मीर बन रहा है...' डोडा में बोले PM मोदी

PM Narendra Modi Doda Rally: पीएम मोदी ने डोडा में रैली को संबोधित करते हुए कहा, कश्मीर का इस बार का विधानसभा चुनाव तीन खानदानों और जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के बीच में है। एक खानदान कांग्रेस का है, एक खानदान नेशनल कॉन्फ्रेंस का है और एक खानदान पीडीपी का है।

PM Narendra Modi Doda Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यहां अनुच्छेद 370 हटने के बाद आए बदलाव पर ध्यान केंद्रित किया। पीएम मोदी ने कहा, जम्मू-कश्मीर में आ रहा बदलाव हमारी सरकार की बीते 10 सालों की कोशिशों का नतीजा है। आप सब यहां डोडा, किश्तवाड़ और रामबन के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे हैं। यहां आने के लिए आपने घंटो सफर किया है, इसके बावजूद आपके चेहरे पर थकान का नामोनिशान नहीं है और चारो तरफ जोश ही जोश है।

PM Narendra Modi Doda rally

जम्मू-कश्मीर के डोडा में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए मैं आपके लिए और देश के लिए दोगुनी, तिगुनी मेहनत करके चुकाऊंगा। हम और आप मिलकर एक सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर का निर्माण करेंगे। ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। पिछले 10 साल में यहां जो बदलाव आया है, वो किसी सपने से कम नहीं है। जो पत्थर पहले पुलिस और फौज पर बैठने के लिए उठते थे, उन पत्थरों से नया जम्मू कश्मीर बन रहा है।

End of Feed