धनबाद रैली में PM के निशाने पर कांग्रेस-JMM, बोले-झारखंड में नोटों की गड्डियां मिलीं

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2024, 01:55 PM IST

PM Modi Jharkhand rally: झारखंड की महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि जेएएम कांग्रेस को चिंता अपनी तिजोरी भरने की है। कांग्रेस और जेएमएम अपने कारनामे जानती हैं। दोनों परिवारवादी पार्टियां हैं। हम भ्रष्टाचारियों पर एक्शन लेते हैं।

PM Modi Jharkhand rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को झारखंड के धनबाद में रैली को संबोधित किया। इस रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां भी गूंज अब की बार 400 पार की सुनाई दे रही है। मोदी की गारंटी पर देश को पूरा भरोसा है। पीएम ने कहा कि झारखंड की जनता धूप में खड़े होकर तप कर रही है और अपना प्यार बरसा रही है। इस तप को वह बेकार नहीं जाने देंगे। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'कांग्रेस सरकार में यहां बिजली का कारखाना बंद हुआ। कांग्रेस और उसके साथी विकास के दुश्मन हैं। जबकि भाजपा का मकसद सिर्फ तीव विकास है।

Narendra Modi

धनबाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

कांग्रेस और जेएमएम दोनों परिवारवादी पार्टियां

झारखंड की महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि जेएएम कांग्रेस को चिंता अपनी तिजोरी भरने की है। कांग्रेस और जेएमएम अपने कारनामे जानती हैं। दोनों परिवारवादी पार्टियां हैं। हम भ्रष्टाचारियों पर एक्शन लेते हैं। इन दिनों झारखंड में नोटों की गड्डियां मिल रही हैं। झारखंड के लोगों का पैसा लूटा गया।

End of Feed