EXIT Polls में विपक्षी गठबंधन INDIA की निकली हवा, जानें किसके लिए क्या बोले पीएम मोदी

PM Modi Slams Opposition: लोकसभा चुनाव 2024 के EXIT Polls आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने INDI गठबंधन को अवसरवादी बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि 'अवसरवादी इंडिया गठबंधन मतदाताओं के दिलों को छूने में विफल रहा।' आपको बताते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा।

EXIT Polls 2024: सात चरणों में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुए के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। सभी एग्जिट पोल्स में भाजपा नीत एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बनते दिखाया गया है। इस बीच मतदान खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने लोगों का आभार जताया और कहा कि ‘अवसरवादी इंडी गठबंधन’ मतदाताओं के दिलों को छूने में विफल रहा।

PM Modi Slams Opposition Parties INDI Alliance

विपक्षी दलों के लिए क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि लोगों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को फिर से चुनने के लिए रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि ‘अवसरवादी इंडी गठबंधन’ मतदाताओं के दिलों को छूने में विफल रहा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने विपक्ष की ‘प्रतिगामी राजनीति’ को खारिज कर दिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ लिखा।

End of Feed