PM Modi Program: मिशन मोड में पीएम मोदी, लगातार जारी रहेगा राज्यों का मैराथन दौरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 2, 2024, 12:27 AM IST

PM Modi Program: पीएम मोदी अब 4 से 7 मार्च तक पांच राज्यों का मैराथन दौरा करने वाले हैं। जिनमें तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी तेलंगाना पहुंचेंगे।

PM Modi Program: 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन मोड में काम कर रहे हैं। हाल ही में दक्षिण राज्य केरल, तमिलनाडु के साथ महाराष्ट्र का दौरा कर चुके पीएम मोदी शुक्रवार 1 मार्च को झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के दौर पर निकल गए हैं। खास बात यह है कि पीएम मोदी बिना ब्रेक लिए राज्यों का दौरा कर रहे हैं साथ ही कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं।

End of Feed