'हम जिस भक्ति से राम मंदिर बनाते हैं, उसी भक्ति से बनाते हैं गरीबों के लिए घर', MP के सतना में गरजे PM मोदी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2023, 12:54 PM IST

MP Vidhan Sabha Chunav: मध्य प्रदेश के सतना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और कहा कि 'मोदी ने ये सारे घोटाले बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम जिस भक्ति से राम मंदिर बनाते हैं, उसी भक्ति से गरीबों के लिए घर भी बनाते हैं।

MP Election News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सतना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मतदान से पहले ही कांग्रेस का झूठ का गुब्बारा फूट गया है। कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। प्रदेश के युवाओं को कांग्रेस में कोई भविष्य नजर नहीं आता इसलिए राज्य को बीजेपी और मोदी की गारंटी पर भरोसा है।" उन्होंने बताया कि हम जिस भक्ति से राम मंदिर बनाते हैं, उसी भक्ति से गरीबों के लिए घर भी बनाते हैं। पीएम ने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 2 ऐसे नेता खड़े किए जो दशकों मप्र कांग्रेस को चलाते हैं दोनों कपड़ा फाड़ नेता बन गए हैं। दोनों समर्थक चेलों को कहते हैं एक दूसरे के कपड़े फाड़।

PM Modi in Satna Madhya Pradesh Chunav

मध्य प्रदेश के सतना में कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

राम मंदिर पर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आजकल जहां भी जाता हूं, वहां अयोध्या में बन रहे प्रभु राम के मंदिर की चर्चा चलती है। पूरे देश में खुशी की लहर है। सौभाग्य से भरे इस पावन कालखंड में मेरे मन में एक बात बार-बार आती है। वो बात मुझे आंदोलित करती रहती है और मुझे तेज गति से दौड़ने की प्रेरणा देती रहती है। वो बात है - राम काज कीन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम... अब रुकना नहीं है, थकना नहीं है। हम भक्ति में डूबे हुए लोग हैं। भव्य राम मंदिर बनाते हैं तो उसी भक्ति से, 4 करोड़ गरीब के लिए घऱ बनाते हैं तो वो भी उसी भक्ति से।

End of Feed