Bengal Election: 'मैं आखिरी मौका दे रहा हूं, वरना 4 मई को...', PM मोदी ने TMC को क्या दी चेतावनी?

PM Modi In Bengal: पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक संसद में पारित न होने के बाद पश्चिम बंगाल में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने ‘मातृ शक्ति भरोसा कार्ड’ के तहत हर महिला को सालाना 36,000 रुपये देने का वादा किया।

PM Modi In Bengal: संसद से महिला आरक्षण बिल पारित न होने के बाद बंगाल में रविवार को पहली बार पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में आयोजित विजय संकल्प सभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला।

PM Modi Bengal Rally

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में जनसभा को किया संबोधित।

प्रधानमंत्री ने ‘मातृ शक्ति भरोसा कार्ड’ का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत हर महिला को सालाना 36,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए 1.5 लाख रुपये तक की मदद, बेटियों की शिक्षा के लिए 50,000 रुपये और गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की सहायता देने का वादा किया गया।

End of Feed