Bengal Chunav 2026: 'मोदी की गारंटी, TMC की निर्मम सरकार...', बर्धमान की धरती से प्रधानमंत्री का भ्रष्टाचार और हिंसा को लेकर बड़ा ऐलान

Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले पीएम मोदी ने राज्य में कई रैलियां कर भाजपा का प्रचार तेज कर दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ श्वेत पत्र लाने और राजनीतिक हिंसा की जांच का वादा किया।

Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राज्य में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरम हो चुका है। सभी दल अपनी-अपनी ताकत झोंक रहे हैं और चुनावी रैलियों के जरिए जनता को साधने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार, 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi bengal rally) ने राज्य के कई अहम इलाकों में जनसभाएं कर चुनावी अभियान को तेज करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व बर्धमान जिले के कटवा से की। इसके बाद वे मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और फिर दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी पहुंचेंगे। इन रैलियों के जरिए उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से सीधे संवाद किया और भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा।

Bengal Chunav 2026

बंगाल में मोदी का बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र! (Photo: ANI)

हर भ्रष्ट नेता, गुंडे और सिंडिकेट का सच आएगा सामने- पीएम मोदी

पूर्व बर्धमान की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी करेगी। उन्होंने कहा कि इससे टीएमसी से जुड़े हर भ्रष्ट नेता, गुंडे और सिंडिकेट का सच सामने आएगा और उन्हें कानून के तहत जवाबदेह बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक जांच आयोग गठित करने की भी बात कही।

End of Feed