राम नवमी पर ममता बनर्जी का BJP पर निशाना, कहा- वे दंगा करके और वोट लूटकर चुनाव जीतेंगे

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 17, 2024, 03:56 PM IST

ममता बनर्जी ने एक चुनावी रैली में आरोप लगाया कि वे आज दंगे में शामिल होंगे। दंगा होने की संभावना है। और वे दंगा करके और वोट लूटकर चुनाव जीतेंगे।

Mamata Banerjee Hits Out BJP: राम नवमी पर प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया। बीजेपी की ओर इशारा करते हुए ममता ने कहा कि राज्य में दंगा भड़काने की साजिश हो रही है। ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि रामनवमी के मौके पर राज्य में दंगे भड़काने की साजिश रची जा रही है। पिछले साल के राम नवमी के जश्न में राज्य में हिंसा हुई थी, जिससे भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच बड़े पैमाने पर टकराव हुआ था।

Mamata vs Modi

ममता का बीजेपी पर आरोप

ममता ने कहा ,वे दंगा करके वोट लूटेंगे

ममता बनर्जी ने एक चुनावी रैली में आरोप लगाया कि वे आज दंगे में शामिल होंगे। दंगा होने की संभावना है। और वे दंगा करके और वोट लूटकर चुनाव जीतेंगे। इससे पहले आज ममता ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए समारोह के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। हालांकि, भाजपा ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री भारतीय और सनातनी संस्कृति को अपमानित कर रही हैं।

End of Feed