VIDEO: 'इक शख्स जो यहां तख्त नशीं था...'; प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर कसा तंज

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी के सामने अस्तित्व बचाने का संकट मंडरा रहा है। इस बीच, भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए एक वीडियो के साथ 'एक शेर' पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि इक शख्स जो यहां तख्त नशीं था, उसको अपने खुदा होने पे बहुत यकीं था।

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी के सामने अस्तित्व बचाने का संकट मंडरा रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर कब्जा किया, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP को महज 22 सीट पर जीति मिली। इस बीच, भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए एक वीडियो के साथ 'एक शेर' पोस्ट किया।

Parvesh Verma

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा (फोटो साभार: @p_sahibsingh)

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर कसा तंज

प्रवेश वर्मा, जिन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को चुनाव हराया, ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ''इक शख्स जो यहां तख्त नशीं था, उसको अपने खुदा होने पे बहुत यकीं था।''

End of Feed