Panipat City Vidhan Sabha Chunav 2024, पानीपत शहरी सीट: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दल एक्टिव मोड में आ गए हैं। हरियाणा की पानीपत शहर विधानसभा सीट पर सभी की नजरे हैं। जहां कांग्रेस की ओर से वरिंदर शाह को मैदान में उतारा गया है। वहीं बीजेपी ने प्रमोद कुमार विज को अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें, पानीपत शहर का निर्वाचन क्षेत्र कोड 25 है। पानीपत शहर में कुल 122271 वोटर हैं। उनमें से 68384 पुरुष वोटर हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 53884 हैं। थर्ड जेंडर के मतदाता 3 हैं। 2019 के चुनाव में BJP कैंडिडेट प्रमोद कुमार विज को 76863 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के संजय अग्रवाल रहे थे।
पानीपत शहरी सीट पर होगा कांटे का मुकाबला
पानीपत शहरी सीट पर होगी कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर
इस बीच बता दें कि पानीपत शहर करनाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 2019 तक इस क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 122354 थी। पानीपत एक औद्योगिक नियोजित शहर है। यह दिल्ली से 95 किमी उत्तर में NH-1 पर स्थित है। यह शहर भारत में बुनकरों के शहर और क्लोद सिटी के रूप में प्रसिद्ध है। पानीपत कई तरह के विनिर्माण उद्योगों का भी गढ़ है, जिनमें ऊन और कपास मिलिंग, साल्टपीटर रिफाइनिंग और कांच, बिजली के उपकरण और अन्य उत्पादों का निर्माण शामिल है। वहीं अगर 2019 विधानसभा चुनाव परिणाम (पानीपत शहर) की बात करें तो यहां से बीजेपी के प्रमोद कुमार विज को 76863 वोट मिले थे। कांग्रेस के संजय अग्रवाल को 37318 वोट मिले थे। जेजेपी के जयदेव नौल्था को 2246 वोट मिले थे।
