पीएम मोदी का विपक्ष पर वार: गठबंधन दे रहा 'शक्ति' को चुनौती, मैंने प्रण लिया है कि देश नहीं झुकने दूंगा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2024, 01:36 PM IST

पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि मैंने उस समय गारंटी दी थी कि देश झुकने नहीं दूंगा, हर स्थिति को बदलूंगा।

PM Modi Saharanpur Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर में चुनावी शंखनाद करते हुए विपक्ष पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम शक्ति की उपासना को नकारते नहीं है। गठबंधन 'शक्ति' को चुनौती दे रहा है। विपक्षी दल 'शक्ति' के खिलाफ है। मैंने प्रण लिया है कि देश नहीं झुकने दूंगा। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को सहारनपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा ये स्थान मां शक्ति का स्थान है, ये मां शक्ति की साधना का स्थान है और हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति की उपासना हमारी स्वाभाविक, आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है। हम वो देश हैं, जो कभी भी शक्ति उपासना को नकारते नहीं हैं। लेकिन ये देश का दुर्भाग्य है कि इंडी अलायंस के लोग चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। जिन-जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया, उन सबका क्या हाल हुआ, ये इतिहास और पुराणों में अंकित है।

Narendra Modi

नरेंद्र मोदी की रैली

ये चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए

पीएम ने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि मैंने उस समय गारंटी दी थी कि देश झुकने नहीं दूंगा, हर स्थिति को बदलूंगा। निराशा को आशा और आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी। याद किजिए तब हमारा भारत 11वें नंबर की ताकत था। अब मोदी ने 5वें नम्बर की ताकत बना दिया है।

End of Feed