INDIA Alliance से अब AAP के रास्ते हुए अलग! असम में केजरीवाल की पार्टी ने घोषित कर दिए 3 उम्मीदवार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 8, 2024, 06:03 PM IST

आम आदमी पार्टी के महासचिव संदीप पाठक ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए असम से आप के इन उम्मीदवारों की घोषणा की है। पाठक ने डिब्रूगढ़, गुवाहाटी और सोनितपुर के लिए मनोज धनोवर, भाबेन चौधरी और ऋषि राज को आप उम्मीदवार घोषित किया।

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया एलायंस से धीरे-धीरे क्षेत्रीय पार्टियां कन्नी काटने लगी हैं। नीतीश कुमार पाला ही बदल चुके हैं, ममता बनर्जी अकेले लड़ने का ऐलान कर चुकी है और अब आप ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। आप ने दिल्ली-पंजाब छोड़ सबसे पहले असम से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। असम की तीन सीटों पर अपना दावा करते हुए केजरीवाल की पार्टी ने 3 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

End of Feed