'INDIA' में कोई मतभेद नहीं, सचिन पायलट का दावा- चार राज्यों में चुनाव जीतेगी कांग्रेस

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2023, 03:49 PM IST

Assembly Elections 2023: सचिन पायलट और अशोक गहलोत लगातार ये संकेत देने की कोशिश कर रहे हैं कि राजस्थान कांग्रेस में सबकुछ ऑल इज वेल है। उन्होंने दावा किया कि 5 में से 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत पक्की है। उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कई बड़े दावे किए।

Sachin Pilot News: पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दावा किया है कि कम से कम चार राजयों में कांग्रेस की जीत पक्की है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' के अंदरूनी कलह को भी खारिज किया है। पायलट ने दावा किया कि सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने वाली है।

Sachin Pilot in Rajasthan Chunav

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने किया चार राज्यों में जीत का दावा।

'कम से कम चार राज्यों में चुनाव जीतेगी कांग्रेस'

सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस कम से कम चार राज्यों में चुनाव जीतेगी, यह इस बात का स्पष्ट संकेत होगा कि लोकसभा चुनाव के लिए हवा किस दिशा में बह रही है। सचिन पायलट ने विपक्षी गुट ‘इंडिया’ में मतभेद की अफवाहों को खारिज किया और कहा कि गठबंधन साझेदारों के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे में ‘बाधा’ नहीं आएगी।

End of Feed