छोड़िए! किसने क्या कहा... जो बीत गया उसे भूलने की जरूरत- गहलोत के साथ विवाद पर बोले सचिन पायलट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 14, 2023, 10:22 PM IST

Sachin Pilot: पिछले दिनों में उन पर केंद्रित 'निकम्मा' जैसे शब्दों का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इस्तेमाल किए जाने के बारे में पूछे जाने पर, पायलट ने कहा कि छोड़िए! किसने क्या कहा...मैंने जो कहा है या नहीं कहा है। उसके लिए मैं जिम्मेदार हो सकता हूं।

Sachin Pilot: राजस्थान में कोटा उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस द्वारा अशोक गहलोत के करीबी शांति धारीवाल को मैदान में उतारे जाने के कुछ दिन बाद वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है, उससे वह पूरी तरह सहमत हैं क्योंकि अतीत में हुई चीजों के बारे में सोचते रहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण कुल मिलाकर "बहुत निष्पक्ष" रहा और जीतने की संभावना का भी ध्यान रखा गया।

sachin pilot

एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट(@SachinPilot)

End of Feed