Bihar SIR Row: मेरा नाम वोटर लिस्ट से कट गया है, अब मैं कैसे लड़ूंगा चुनाव...तेजस्वी का दावा

तेजस्वी ने मीडिया के सामने एपिक नंबर डालकर चेक किया। तेजस्वी ने कहा कि हमारे सवाल से EC बच क्यों रहा है? ट्रांसपेरेंसी क्यों नहीं रख रहे हैं?

Tejashwi Yadav: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी विवाद के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनका नाम वोटर लिस्ट से कट गया है। तेजस्वी ने मीडिया के सामने नंबर डालकर चेक किया और दावा किया कि उनका नाम नहीं दिख रहा है। तेजस्वी ने कहा नाम वोटर लिस्ट से कट गया है, अब मैं कैसे चुनाव लडूंगा, मैंने गणना प्रपत्र भरा था। जो प्रक्रिया है उसके तहत चेक करने पर मेरा नाम नहीं आ रहा है।

Tejashwi yadav

तेजस्वी बोले, मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं (PTI)

तेजस्वी ने मीडिया के सामने एपिक नंबर डालकर चेक किया। तेजस्वी ने कहा कि हमारे सवाल से EC बच क्यों रहा है? ट्रांसपेरेंसी क्यों नहीं रख रहे हैं? EC बूथ वाइज लिस्ट पॉलिटिकल पार्टियों को दे। आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा बढ़ाया जाए, इसके लिए सिर्फ सात दिनों का वक्त दिया गया है।

End of Feed