MP Election: कांग्रेस लड़ रही, सपा लड़ रही...ये काहे का गठबंधन है- CM शिवराज ने 'इंडिया' पर बोला हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2023, 05:05 PM IST

MP Election: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के टिकट बंटवारे और इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन की हालत यह हो चुकी है कि 'दिल्ली में दोस्ती, राज्यों में कुश्ती' का माहौल है।

MP Election: मध्य प्रदेश में चुनाव में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर वार-पलटवार करके जनता का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है। इसी बीच चुनाव से पहले चर्चा में रही इंडिया गठबंधन टूटती हुई दिख रही है। मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन के तीन साथी, कांग्रेस, आप और सपा, अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। इसी को लेकर अब मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर हमला बोला है।

shivraj singh chouhan

एक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (फोटो- ChouhanShivraj)

End of Feed