MP Election: बागियों से डरी BJP और कांग्रेस, मनाने में जुटी! नहीं संभला मामला तो बिगड़ सकते हैं समीकरण

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2023, 10:39 PM IST

MP Election: भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों को इन बागियों के मैदान में होने के कारण चुनाव में बड़े नुकसान की आशंका सता रही है। नामांकन वापसी की तारीख 2 नवंबर है, लिहाजा दोनों ही दल इन बागियों से सीधे संपर्क कर रहे हैं और उन्हें मनाने में जुटे हुए हैं।

MP Election: मध्य प्रदेश में नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को बागी नेताओं का रुख परेशान कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही दलों के कई नेताओं ने निर्दलीय अथवा छोटे दलों की ओर से बतौर उम्मीदवार नामांकन दाखिल किए हैं। राज्य में 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 30 अक्टूबर तक नामांकन भरे गए हैं। नामांकन भरने वालों की संख्या 3,832 है, इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस और भाजपा के ऐसे असंतुष्ट नेता भी शामिल हैं जो टिकट न मिलने के चलते बागी हो गए हैं और उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है।

End of Feed