MP Assembly Election 2023 Results: रुझानों से गदगद शिवराज, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में फिर बनाएंगे सरकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 3, 2023, 11:13 AM IST

MP Assembly Election 2023 Results: मध्य प्रदेश के मतगणना के शुरुआती रुझानों के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में फिर से सरकार बनाने का दावा कर दिया है।

MP Assembly Election 2023 Results: एमपी में वोटों की गिनती का दौर जारी है। अभी तक के रुझानों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। इसी बीच मतगणना के शुरुआती रुझानों को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में फिर से सरकार बनाने का दावा कर दिया है।

MP Assembly Election 2023 Results

फाइल फोटो

PM मोदी के नेतृत्व में बनेगी सरकार-शिवराज

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है। चौहान ने भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं भी दी हैं।

जनता जनार्दन की जय - शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, "भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय। आज मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं।"

पीएम मोदी के पढ़े कसीदे

शिवराज सिंह चौहान ने रुझानों के बीच में पीएम मोदी के लिए जमकर कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने कहा कि एमपी के मन में मोदी जी हैं और मोदी जी के मन में एमपी है। मध्य प्रदेश की जनता को पीएम मोदी पर भरोसा है। मध्य प्रदेश के लिए डबल इंजन सरकार ने काम किया है। केंद्र की नीतियां लोगों तक पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि हम बहुत कंफर्ट जोन में हैं और बहुमत हमारे पक्ष में ही आएगा। अभी तो यह प्रारंभिक स्थिति है, थोड़ी देर में विस्तार से बात करेगें।

लाड़ली बहना योजना ने बदली तस्वीर

शिवराज सिंह चौहान ने कहा जनता का हम पर असीम प्रेम है। केवल लाड़ली बहना योजना ही नहीं कई सारी योजनाओं पर हमारी सरकार ने धरातल पर काम किया है। पर लाड़नी बहना योजना ने जिंदगी बदली।

End of Feed