Mission 2024: UP में अखिलेश यादव का लोकसभा चुनाव के लिए फॉर्मूला, 65 पर SP और बाकी 15 पर गठबंधन सहयोगी!

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 1, 2023, 11:15 PM IST

Mission 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में 65 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने 15 सीटें गठबंधन को देने को कहा है। गठबंधन न होने की सूरत में 80 सीटों पर सपा अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है।

Mission 2024: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अब मिशन 2024 पर जुटे दिख रहे हैं। अपने कार्यकर्ताओं को वो पहले ही तैयारी करने के लिए बोल चुके हैं। खुद भी दौरा कर रहे हैं, अब अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के लिए सीट शेयरिंग का एक फॉर्मूला भी सामने रख दिया है। सपा प्रमुख ने इशारों ही इशारों में कह दिया कि उनकी पार्टी 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

akhilesh yadav

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

End of Feed