क्या मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों से पहले ही समाजवादी पार्टी ने मान ली हार? निर्वाचन आयोग पर लगाया ये इल्जाम

Election News: मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजों से पहले ही क्या समाजवादी पार्टी ने हथियार डाल दिए हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि वोटिंग के बाद सपा ने निर्वाचन आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया है। चुनावी नतीजे से पहले ही सपा की ऐसी बयानबाजी कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

Milkipur By-Election: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में निर्वाचन आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य बृहस्पतिवार को लोकसभा में सफेद चादर लेकर पहुंचे, जिस पर ‘‘निर्वाचन आयोग’’ लिखा हुआ था। इसके अलावा, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि निर्वाचन आयोग मर गया है और हमें उसे सफेद चादर देनी चाहिए।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप।

समाजवादी पार्टी के सदस्यों को निशाना बनाने और धमकाने का आरोप

अखिलेश यादव ने दावा किया कि अयोध्या में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लेकर सबसे कनिष्ठ अधिकारी तक ने समाजवादी पार्टी के सदस्यों को निशाना बनाया और धमकाया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष उपचुनाव सुनिश्चित नहीं किया, क्योंकि नियुक्त किए गए अधिकारी एक विशेष जाति से थे।

End of Feed