जसवंत के बेटे मानवेंद्र सिंह की 6 साल बाद होगी BJP में वापसी, आज थामेंगे कमल, ऐसा रहा सियासी सफर

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 03:14 PM IST

2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जसवंत सिंह को टिकट देने से इनकार कर दिया। इस पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और हार गए। इसके बाद मानवेंद्र सिंह ने विद्रोह कर दिया। इसके कारण उन्हें भाजपा से निलंबित कर दिया गया था।

Manvendra Singh: पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे कर्नल (सेवानिवृत्त) मानवेंद्र सिंह छह साल के अंतराल के बाद आज फिर से पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बाड़मेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में मानवेंद्र सिंह दोबारा भाजपा में शामिल होंगे। मानवेंद्र सिंह ने अपना पहला चुनाव 1999 में भाजपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन वह कांग्रेस नेता कर्नल (सेवानिवृत्त) सोनाराम चौधरी से हार गए। 2004 में पासा पलटा और मानवेंद्र सिंह ने भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता।

Manvendra singh

मानवेंद्र सिंह

ये भी पढ़ें- इस चुनाव यूपी-बिहार में नहीं गली छोटे दलों की दाल, सौदेबाजी में नाकामी, अरमानों पर फिरा पानी

End of Feed