Maharashtra Election 2024: चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, MVA और महायुति की ताबड़तोड़ रैलियां, इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024 Updates: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। महायुति की तरफ से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन रैलियां करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी गोंदिया और नागपुर में चुनाव प्रचार करने वाले हैं। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई में 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उद्धव ठाकरे, शरद पवार, आदित्य ठाकरे भी एमवीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे।

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Updates: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम से महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर प्रचार का शोर थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। महायुति और एमवीए की ओर से तोबड़तोड़ रैलियां करके मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जा रहा है, तो वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी-अपनी विधानसभा में डेरा जमा लिया है। बात दें, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होंगे और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Maharashtra Politics Assembly Election 2024

महाराष्ट्र चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज।

महायुति की तरफ से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन रैलियां करेंगे। वह ठाणे, सोलापुर और अहमदनगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी गोंदिया और नागपुर में चुनाव प्रचार करने वाले हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुंबई में 3 रोड शो करेंगे।

End of Feed