महाराष्ट्र : MVA में सीट बंटवारे पर मंथन तेज, सहमति बनाने के लिए शरद पवार हुए एक्टिव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2024, 08:43 AM IST

शरद पवार से मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में कांग्रेस नेता नसीम खान, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, संजय राउत, अनिल परब और एनसीपी (एसपी) के अनिल देशमुख ने उनसे मुलाकात की।

Maharashtra polls: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर महा विकास आघाडी में गतिरोध के बीच सहयोगी दलों कांग्रेस और शिवसेना ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी)प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की और विचार-विमर्श किया। एमवीए सूत्रों ने कहा कि आम सहमति बनने के बाद एक या दो दिन में सीट बंटवारे पर समझौता हो जाने की संभावना है। पवार से मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में कांग्रेस नेता नसीम खान, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, संजय राउत, अनिल परब और एनसीपी (एसपी) के अनिल देशमुख ने उनसे मुलाकात की।

Sharad pawar

शरद पवार हुए सक्रिय

एमवीए में सीटों पर चर्चा जारी

सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा, एमवीए सहयोगियों के बीच बातचीत 10 से 12 सीटों पर केंद्रित है ताकि यह तय किया जा सके कि कौन सी पार्टी बेहतर उम्मीदवार दे सकती है। नसीम खान ने बताया कि शेष 10 प्रतिशत सीट पर आम सहमति बनाने के लिए चर्चा जारी है। उन्होंने कहा, चूंकि शरद पवार एमवीए के सूत्रधार हैं, इसलिए हमने आज उनसे मुलाकात की और बातचीत की।

End of Feed