महाराष्ट्र में 15 दिसंबर को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, जानें कौन बनेगा मंत्री, किसका कटेगा पत्ता?

Maharashtra Politics: देवेन्द्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार 15 दिसंबर को नागपुर में होगा। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। पहले खबर आई थी कि कैबिनेट विस्तार 14 दिसंबर को मुंबई में होगा।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार 15 दिसंबर को नागपुर में होगा। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। पहले खबर आई थी कि कैबिनेट विस्तार 14 दिसंबर को मुंबई में होगा। राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Maharashtra Politics

नागपुर में 15 दिसंबर को होगा फडणवीस कैबिनेट का विस्तार

भाजपा के 21, शिवसेना के 12 और NCP के होंगे 10 मंत्री

महायुति में कैबिनेट विन्यास पर फॉर्मूला तय हो गया है। इसके मुताबिक, भाजपा के 21, शिवसेना के 12 और एनसीपी के 10 मंत्री होंगे। तीनों सहयोगियों की सदस्य संख्या के आधार पर कैबिनेट फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया गया है। विधानसभा में भाजपा के पास 132, शिवसेना के पास 57 और एनसीपी के पास 41 विधायक हैं। तीनों दलों के सभी 40 मंत्रियों के रविवार को शपथ लेने की उम्मीद है। भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि बीजेपी को अब तक अपने मंत्रियों के नाम के लिए केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी नहीं मिली है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इसे मंजूरी दे देंगे और उसके बाद रविवार को नागपुर में कैबिनेट विस्तार होगा।

End of Feed