Shiv Sena UBT Second List: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-यूबीटी ने शनिवार सुबह उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 15 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इसमें 4 बड़े नाम शामिल हैं। शिवसेना-यूबीटी ने शिवडी सीट से अजय चौधरी को टिकट दिया है। इसके अलावा भाखला से मनोज जामसुतकर, कणकवली से संदेश पारकर और वडाला से श्रद्धा जाधव को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें, इससे पहले पार्टी ने 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। अब 15 सीटों पर ऐलान के साथ कुल 80 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।
उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की।
इन सीटों पर उतारे गए प्रत्याशी
- धुळे शहर- अनिल गोटे
- चोपडा (अज)- राजू तडवी
- जळगाव शहर- जयश्री सुनील महाजन,
- बुलढाणा- जयश्री शेळके,
- दिग्रस- पवन श्यामलाल जयस्वाल
- हिंगोली- रूपाली राजेश पाटील
- परतूर- आसाराम बोराडे
- देवळाली (अजा) योगेश घोलप
- कल्याण पश्चिम- सचिन बासरे
- कल्याण पूर्व - धनंजय बोडारे
- वडाळा श्रद्धा श्रीधर जाधव
- शिवडी- अजय चौधरी
- भायखळा- मनोज जामसुतकर
- श्रीगोंदा- अनुराधा राजेंद्र नागावडे
- कणकवली- संदेश भास्कर पारकर
85 -85 सीटों पर लड़ेंगे प्रत्याशी
बता दें, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर इससे पहले गुरुवार कोकांग्रेस पार्टी ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टिवार और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे। कई दिनों के गतिरोध के बाद महा विकास आघाडी ने बुधवार को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिये सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूले की घोषणा की थी। इसके तहत शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी(एसपी) के 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई थी। बता दें, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
