Maharashtra Elections: भाजपा ने विदर्भ में झोंकी ताकत, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और हितानंद को 62 सीटों की कमान

Maharashtra Assembly Elections 2024: 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा हर मोर्चे पर बूथ स्तर तक काम कर रही है। भाजपा का मुख्य फोकस विदर्भ की 62 सीटों पर है। इन सीटों पर भाजपा ने 2 राज्यों के संगठन महामंत्रियों को लगाया है जिनमें तेलंगाना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और मध्य प्रदेश के हितानंद शामिल हैं।

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में इस बार सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार हैं। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दो-फाड़ होने के बाद राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे। 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 99 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची 13 महिला उम्मीदवारों सहित उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के नाम शामिल हैं। इसमें 71 पुराने विधायकों को टिकट मिला है।

Maharashtra Assembly Elections 2024

Maharashtra Assembly Elections 2024

विदर्भ में भाजपा हर मोर्चे पर बूथ स्तर तक काम कर रही है। भाजपा के मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय विदर्भ के केंद्र नागपुर में है। यहां पार्टी ने अपनी सभी इकाइयों, मोर्चा और प्रकोष्ठों को सक्रिय किया है और टोली बनाकर चुनाव प्रबंधन में लगाया है। बूथ स्तर तक का मैनेजमेंट बारीकी से किया जा रहा है। ग्राउंड से लेकर सोशल मीडिया तक चुनावी प्रचार प्रसार पर काम हो रहा है। भाजपा का मुख्य फोकस विदर्भ की 62 सीटों पर है। इन सीटों पर भाजपा ने 2 राज्यों के संगठन महामंत्रियों को लगाया है जिनमें तेलंगाना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और मध्य प्रदेश के हितानंद शामिल हैं। अगस्त महीने से ही राजस्थान के पूर्व संगठन महामंत्री चंद्रशेखर विदर्भ क्षेत्र में प्रवास कर रहे हैं और चुनाव तक उन्होंने वहीं डेरा डाल लिया है। वह विदर्भ क्षेत्र के पदाधिकारियों, चुनाव प्रबंधन टोली, चुनाव संचालन टोली, महिला मोर्चा टीम, अनुसूचित मोर्चा, युवा मोर्चा की टोलियों की बैठक ले रहे हैं।

End of Feed