Madhya Pradesh Election: कौन हैं कांग्रेस के अपराजेय योद्धा कमलनाथ, जिनका छिंदवाड़ा रहा है गढ़, नहीं भेद पाया है कोई

  • Compiled by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 28, 2023, 07:55 PM IST

Madhya Pradesh Kamalnath Chhindwara Election 2023 Profile: 2019 के हलफनामे के अनुसार कमलनाथ और उनकी पत्नी अलका के पास 124.67 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। हलफनामे में कहा गया है कि कमल नाथ की चल संपत्ति 7.01 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 33.50 करोड़ रुपये है।

Madhya Pradesh Kamalnath Chhindwara Election 2023 Profile: मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर दिख रही है। हालांकि आप, सपा, बसपा जैसी पार्टियां भी मैदान में है। इस चुनाव में सबसे हॉट सीट जो है वो है छिंदवाड़ा, जहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ चुनावी मैदान में हैं। छिंदवाड़ा सीट कमलनाथ का गढ़ है और वो यहां से जीतते रहे हैं। लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव तक में कांग्रेस का दबदबा रहा है। यहां कांग्रेस एक उपचुनाव को छोड़कर कभी नहीं हारी है।

chhindwara

मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस का रहा है कब्जा

कमलनाथ का परिचय

आजादी से ठीक एक साल पहले कमलनाथ का जन्म हुआ था। कमल नाथ का जन्म कानपुर में एक व्यवसायी परिवार में हुआ था। उनके पिता महेंद्र नाथ एक बिजनेसमैन थे। कमलनाथ ने द दून स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की, जिसके बाद कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 27 जनवरी 1973 को अलका नाथ से शादी की और उनके दो बेटे हैं, नकुल नाथ और बकुल नाथ। परिवार के पास रियल एस्टेट और विमानन जैसे कई बिजनेस हैं। पत्नी अलका पूर्व सांसद तो बेटे नकुलनाथ वर्तमान समय में छिंदवाड़ा से ही सांसद हैं।

End of Feed