Samajwadi Party Candidate List: सपा के लोकसभा प्रत्याशियों का ऐलान, गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को टिकट, जानें बाकी सीटों का हाल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 19, 2024, 04:19 PM IST

Samajwadi Party List for Loksabha Election: समाजवादी पार्टी ने यूपी की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है, सपा ने गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया है।

Samajwadi Party List for Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सारी पार्टियों पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आ रही हैं, वहीं इस क्रम में समाजवादी पार्टी (SP Loksabha Candidate List) ने 19 फरवरी को 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है इसके मुताबिक गाजीपुर से भी उम्मीदवार का एलान किया है सपा ने गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को (BSP MP Afzal Ansari) उम्मीदवार बनाया है।

Samajwadi Party Candidate List

समाजवादी पार्टी ने यूपी की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है

गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया है वहीं आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइज से रमेश गौतम इसके अलावा मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, हरदोई से ऊषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, गोंडा से श्रेया वर्मा और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।

End of Feed