किसने किया भारत से परमाणु हथियारों का पूर्ण सफाया करने का वादा? जिसके चलते घिर गई कांग्रेस

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2024, 03:05 PM IST

Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव से पहले तमाम पार्टियां ढेर सारे वादे कर रहे हैं, इसी कड़ी में एक पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा है कि ‘परमाणु हथियारों और सामूहिक विनाश के अन्य हथियारों जिनमें रासायनिक और जैविक हथियार शामिल हैं उनका पूर्ण सफाया किया जाएगा।’ जिसके बाद सियासी संग्राम छिड़ गया है।

Election News: क्या आप जानते हैं कि भारत की एक सियासी पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में ये वादा किया है कि परमाणु हथियारों का पूर्ण सफाया किया जाएगा। हैरान करने वाली बात तो ये है कि ये पार्टी विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूजिव अलायंस (INDIA) में शामिल है। जिसके बाद सियासी गलियारों में माहौल गरमा गया है। रक्षा मंत्री ने परमाणु हथियारों को नष्ट करने संबंधी माकपा के चुनावी वादे पर कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा है।

BJP Slams Congress on CPIM Manofesto

माकपा के घोषणापत्र के बाद भाजपा ने कांग्रेस को कोसा।

'देश को कमजोर करने के लिए गहरी साजिश'

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के घोषणापत्र में देश में परमाणु हथियार नष्ट करने के बारे में किए गए वादे पर बुधवार को कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि भारत के परमाणु हथियारों को नष्ट करना देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने जैसा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ‘देश को कमजोर करने के लिए गहरी साजिश रची जा रही है।’

End of Feed