लोकसभा चुनाव 2024: सभी 543 सीटों के परिणाम आए सामने, जानिए किस पार्टी को मिलीं कितनी सीटें

देशभर में लोकसभा के कुल 543 निर्वाचन क्षेत्र हैं। गुजरात के सूरत से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध चुने जाने के बाद 542 सीट के लिए मतों की गिनती की गई। किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं, जानिए।

Lok Sabha Elections 2024 Results: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब पूरी तरह सामने आ गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर के सभी 543 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक 240 सीटें मिली हैं। कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है और उसे 99 सीट पर जीत मिली है। महाराष्ट्र के बीड निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम सबसे अंत में घोषित किया गया। इस निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार बजरंग मनोहर सोनवणे ने भाजपा की पंकजा मुंडे को 6,553 मतों से हराया।

Lok Sabha Results 2024

लोकसभा चुनाव नतीजे 2024

देशभर में लोकसभा के कुल 543 निर्वाचन क्षेत्र हैं। गुजरात के सूरत से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध चुने जाने के बाद 542 सीट के लिए मतों की गिनती की गई। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, लोकसभा चुनाव में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजनीतिक दलों को प्राप्त सीट की संख्या इस प्रकार है:

End of Feed