आज बंगाल के कूच बिहार में चुनावी महासंग्राम, पीएम मोदी और ममता बनर्जी की बैक-टू-बैक रैली

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 4, 2024, 10:00 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को उत्तर बंगाल के कूच बिहार में बैक-टू-बैक लोकसभा अभियान रैलियों को संबोधित करने वाले हैं।

PM Modi And Mamata Banerjee Rallies: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है और कुछ ही दिनों में पहले दौर का मतदान होने जा रहा है। तमाम पार्टियों के बड़े नेता पूरे दमखम से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस चुनाव में प. बंगाल का चुनावी रण सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। यहां बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला है। इसी सिलसिले में आज कूच बिहार में दोनों पार्टियों की बड़ी रैली होने जा रही है। बीजेपी की ओर से पीएम मोदी रैली की अगुवाई कर रहे हैं, वहीं टीएमसी की रैली में सीएम ममता बनर्जी मौजूद रहेंगी।

PM Modi and Mamata Banerjee

पीएम मोदी और ममता बनर्जी की रैलियां

पीएम मोदी और ममता की रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को उत्तर बंगाल के कूच बिहार में बैक-टू-बैक लोकसभा अभियान रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। यह वह क्षेत्र है जहां भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के चुनाव के बाद से अधिकतम चुनावी फायदा उठाया है। इस चुनावी मौसम में यह पहली बार है कि पीएम मोदी और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी एक ही दिन एक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करेंगे।

End of Feed