उम्मीदवारों, पोलिंग बूथ सहित चुनाव से जुड़ी सभी जानकारियां करना चाहते हैं हासिल, तो बस अपनाएं ये तरीका

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 26, 2024, 02:46 PM IST

अपने मतदान केंद्र का पता लगाने के लिए आप अपना नाम, जन्म तिथि, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जैसी जानकारी दर्ज करके वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

Lok Sabha Elections 2024: सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश भर में 10 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में कुछ लोगों को अपना मतदान केंद्र ढूंढना मुश्किल हो सकता है। चुनाव आयोग इस समस्या से निपटने के लिए मतदाताओं के लिए एक सुविधाजनक तरीका लागू कर रहा है। electoralsearch.eci.gov.in के जरिए हर मतदाता आसानी से अपना मतदान केंद्र ढूंढ सकता है और अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सकता है।

Election 2024

लोकसभा चुनाव 2024

ऐसे लगाएं मतदान केंद्र का पता

अपने निर्दिष्ट मतदान केंद्र का पता लगाने के लिए आप अपना नाम, जन्म तिथि, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जैसी जानकारी दर्ज करके वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से वे अकेले अपना मतदाता पहचान पत्र नंबर दर्ज करके डिटेल खोज सकते हैं। दोनों ही मामलों में जरूरी जानकारी मिल जाएगी जिसे मतदाता पहचान पत्र के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करके प्राप्त किया जा सकता है। इन तरीकों से नतीजे हासिल करने के लिए स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड सटीकत से दर्ज करना होगा। एक बार मतदान केंद्र की पहचान हो जाने के बाद, मतदाता उसके अनुसार आगे बढ़ सकते हैं।

End of Feed