Lok Sabha Election 2024: वायनाड से तो राहुल गांधी का नाम तय पर अमेठी पर सस्पेंस, 8 मार्च को आ सकती है कांग्रेस की पहली List

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Mar 7, 2024, 11:07 PM IST

Congress Candidate for Lok Sabha: कांग्रेस CEC की बैठक में ये तय हो गया कि वायनाड से राहुल गांधी और शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से लड़ेंगे चुनाव, वहीं 8 मार्च को कांग्रेस की पहली लिस्ट आ सकती है।

Congress Candidate for Lok Sabha Elections:कांग्रेस CEC की अहम बैठक 7 मार्च को हुई इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अहम फैसले लिए गए, बताया जा रहा है कि वायनाड से राहुल गांधी का नाम तय हो गया है वहीं बताते हैं कि कांग्रेस के सीनियर लीडर शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे वहीं CEC को अगली बैठक 11 मार्च हो हो सकती है।

Congress Candidate for Lok Sabha Elections

वायनाड से राहुल गांधी का नाम तय हो गया है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव का चुनाव लड़ने वाले हैं, कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में इस बात की पुष्टि हो गई है।

End of Feed