Lok Sabha elections 2024: राजस्थान में इतिहास दोहराने पर टिकीं BJP की निगाहें, क्या दोहराएगी सफलता!

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 17, 2024, 02:43 PM IST

bjp in Lok Sabha elections 2024: राजस्थान की बची एक लोकसभा सीट पर भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी है और उसे सारे समीकरण फिर अपने पक्ष में नजर आ रहे हैं।

bjp in Lok Sabha elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी आम चुनाव में राजस्थान के अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश में जुटी है और पार्टी को उम्मीद है कि वह राज्य की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं कांग्रेस, भाजपा के इस सपने को पूरा होने से रोकने की कवायद में जुट गयी है।भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनावों में राज्य की 24 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि 2018 विधानसभा चुनाव में पार्टी को कांग्रेस के हाथों शिक्सत का सामना करना पड़ा था।

bjp in Lok Sabha elections 2024

BJP आगामी आम चुनाव में राजस्थान के अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश में

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को पूर्वी राजस्थान से मुंह की खानी पड़ी थी जबकि 2018 विधानसभा चुनावों में उसने क्षेत्र की अधिकांश विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव 2018 में गुर्जर समुदाय ने कांग्रेस को इस उम्मीद से वोट दिया था कि सचिन पायलट राज्य के मुख्यमंत्री होंगे जबकि ऐसा नहीं हुआ।

End of Feed