Lok Sabha Election: श्रावस्ती में नामांकन के बाद समाजवादी पार्टी ने बदला अपना प्रत्याशी, राम शिरोमणि की जगह धीरेंद्र प्रताप को टिकट

Shravasti Lok Sabha: श्रावस्ती सीट पर होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए की चार मई को राम शिरोमणि वर्मा ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था और 5 मई को उनका देर शाम टिकट काट दिया गया। उनकी जगह धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु भैया को प्रत्याशी बनाया गया है।

Shravasti Lok Sabha: उत्तर प्रदेश की श्रावस्ती लोकसभा सीट पर देर रात अचानक इंडिया गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा का टिकट काट दिया गया, उनकी जगह पर बलरामपुर के रहने वाले धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु भैया को नया प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है कि श्रावस्ती लोकसभा में स्थानीय बनाम बाहरी का विरोध काफी चल रहा था, जिसको देखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यह फैसला लिया है। हालांकि, अभी तक अखिलेश यादव की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लखनऊ से लौटे धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू का श्रावस्ती लोकसभा में जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि हमको राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशी घोषित किया है और हम नामांकन भी करायेंगे।

Akhilesh Ydav

श्रावस्ती में सपा ने बदला अपना कैंडिडेट

सपा के राम शिरोमणि वर्मा पहले ही कर चुके हैं नामांकन

बता दें कि श्रावस्ती सीट पर होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए की चार मई को राम शिरोमणि वर्मा ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था और 5 मई को उनका देर शाम टिकट काट दिया गया। उनकी जगह धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु भैया को यहां का नया प्रत्याशी बनाया गया है, जिसके बाद श्रावस्ती की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है।

End of Feed