लोकसभा चुनाव नतीजे: UP में ये क्या हुआ BJP का हाल, रुझानों में जबरदस्त नुकसान, सब हैरान

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान के रुझानों के अनुसार, उत्तर प्रदेश सहित कुछ हिंदी भाषी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को हैरतअंगेज रूप से भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

Uttar Pradesh Election Results 2024: आज लोकसभा चुनाव 2024 नतीजों का दिन है और अब तक के रुझान बेहद चौंकाऊ हैं। जहां तमाम एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत बता रहे थे, लेकिन रुझान और नतीजों ने सारा अनुमान पलटकर रख दिया। भाजपा को कई राज्यों में बड़े झटके लगे हैं। सबसे बड़ा झटका तो उत्तर प्रदेश में लगा है जिसकी उम्मीद खुद विपक्ष को भी नहीं रही होगी। यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन ने भाजपा को ऐसा झटका दिया जो हर किसी के लिए हैरत भरा रहा। अब तक के रुझानों में सपा सबसे अधिक सीटें जीतती दिख रही है।

UP Election results 2024

यूपी चुनाव नतीजे 2024

बीजेपी को भारी नुकसान

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान के रुझानों के अनुसार, उत्तर प्रदेश सहित कुछ हिंदी भाषी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को हैरतअंगेज रूप से भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने इन राज्यों में अपना प्रभुत्व साबित किया था। यूपी सहित इन राज्यों में भारी जीत की बदौलत ही वह केंद्र में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रही थी।

End of Feed